RIMC में Admission कैसे होता है? पूरी जानकारी हिंदी में (2026)

हर माँ-बाप का एक सपना होता है - बेटा या बेटी वर्दी में हो, देश की सेवा करे। और अगर वो सपना Class 8 से शुरू हो सके, तो और क्या चाहिए? RIMC - यानी Rashtriya Indian Military College, Dehradun - ठीक यही मौका देता है। लेकिन RIMC में admission कोई आसान काम नहीं है। पूरे देश से बच्चे apply करते हैं, और seats होती हैं बेहद कम। इसलिए जो माँ-बाप या बच्चे सच में serious हैं, उनके लिए यह पूरी जानकारी एक ही जगह पर - बिना किसी confusion के।

RIMC में Admission कैसे होता है? पूरी जानकारी हिंदी में (2026)

RIMC है क्या, एक बार समझ लेते हैं

RIMC का पूरा नाम है Rashtriya Indian Military College। यह Dehradun में स्थित है और Indian Army के अंतर्गत Ministry of Defence चलाती है।

साल 1922 में इसकी स्थापना हुई थी। तब से लेकर अब तक यह college हज़ारों officers दे चुकी है जो Indian Army, Navy और Air Force में senior positions पर रहे हैं।

RIMC का मुख्य मकसद है - बच्चों को Class 8 से ही इस तरह तैयार करना कि वे Class 12 के बाद सीधे NDA जा सकें। इसीलिए इसे "Nursery of Leadership" भी कहते हैं।

यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ military training, physical fitness, leadership development - सब होता है। यह कोई साधारण school नहीं है।

RIMC admission के लिए कौन apply कर सकता है?

उम्र की शर्त

RIMC में admission साल में दो बार होता है - January term और July term। दोनों के लिए age limit अलग-अलग date से calculate होती है।

January 2027 term के लिए: बच्चे की उम्र 1 January 2027 को 11½ साल से कम नहीं होनी चाहिए और 13 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी date of birth 2 January 2014 और 1 July 2015 के बीच होनी चाहिए।

एक बात ध्यान रखें - date of birth में बाद में कोई correction नहीं होती। जो original documents में है, वही final माना जाएगा।

पढ़ाई की शर्त

बच्चा Class 7 में पढ़ रहा हो, या Class 7 pass कर चुका हो - दोनों eligible हैं। Admission Class 8 में ही होता है।

लड़कियाँ भी apply कर सकती हैं?

हाँ। अब RIMC में लड़के और लड़कियाँ दोनों apply कर सकते हैं। यह हाल के सालों में हुआ एक बड़ा बदलाव है।

RIMC का selection process - step by step

RIMC में admission तीन stages से होकर गुज़रता है। तीनों ज़रूरी हैं।

Stage 1 - Written Examination

यह पहली और सबसे बड़ी बाधा है।

Written exam में तीन papers होते हैं:

SubjectMarks
English125
Mathematics200
General Knowledge75
कुल400

हर subject में अलग-अलग minimum 50% marks लाना ज़रूरी है। अगर किसी एक subject में 50% से कम आए, तो selection नहीं होगी - चाहे बाकी subjects में कितने भी marks हों।

एक और ज़रूरी बात - Maths और GK के papers Hindi या English, दोनों में दिए जा सकते हैं। English paper सिर्फ English में होता है।

यह exam purely MCQ नहीं है। इसमें descriptive यानी essay-type questions भी आते हैं। इसलिए जो बच्चे सिर्फ रटकर तैयारी करते हैं, वे अक्सर पिछड़ जाते हैं।

June 2026 exam (January 2027 term के लिए) होगा 7 June 2026 (Sunday) को।

Stage 2 - Viva Voce (Interview)

Written exam pass करने वाले बच्चों को ही interview के लिए बुलाया जाता है।

यह interview 50 marks का होता है। इसमें देखा जाता है:

  • बच्चे की बोलने की क्षमता
  • personality और confidence
  • general awareness
  • सेना के प्रति जागरूकता

बहुत से बच्चे written में अच्छे marks लाते हैं लेकिन interview में fail हो जाते हैं - क्योंकि वो sirf books पढ़ते हैं, बात करना नहीं सीखते। इसलिए बच्चे को current affairs, defence news और बातचीत की practice भी करवाएं।

Stage 3 - Medical Examination

Viva voce pass करने के बाद ही medical होता है। यह selected military hospitals में होता है।

Medical में fit पाए जाने पर ही final selection confirm होती है। Medical pass करना ज़रूरी है, लेकिन medical pass होने का मतलब selection नहीं है - joining instructions और call-up notice आने तक बच्चे को selected नहीं मानना चाहिए।

Application form कैसे मिलता है?

RIMC का application form खुद RIMC, Dehradun से मँगवाना होता है। यह locally printed या photocopy form valid नहीं होता। Form पर RIMC का hologram (seal) होना ज़रूरी है।

Form दो तरीकों से मिल सकता है:

Online payment के ज़रिए: RIMC की official website rimc.gov.in या rimc.edu.in पर जाकर payment करें। General category के लिए ₹600 और SC/ST के लिए ₹555 fee है।

Demand Draft के ज़रिए: DD बनवाएं "THE COMMANDANT RIMC FUND" के नाम पर, HDFC Bank, Ballupur Chowk, Dehradun (Bank Code: 1399) में payable।

एक important बात - form आने में 15 से 20 दिन लगते हैं। इसलिए last date का इंतज़ार बिल्कुल मत करें।

Documents क्या-क्या लगेंगे?

Application form के साथ ये documents ज़रूरी हैं:

  • 2 passport size photographs
  • Domicile Certificate (बच्चे का)
  • Birth Certificate - Municipal Corporation या Gram Panchayat से जारी हुआ
  • SC/ST Certificate (अगर लागू हो)
  • Aadhar Card की photocopy (दोनों sides)
  • School Principal का certificate - जिस पर बच्चे की photo हो, date of birth लिखी हो, और बताया गया हो कि बच्चा किस class में पढ़ रहा है

Form कहाँ जमा करना है?

यह बात बहुत माँ-बाप miss कर देते हैं।

Form RIMC Dehradun को नहीं, बल्कि अपने State Government को submit करना होता है। RIMC के prospectus में state-wise addresses दिए होते हैं।

June 2026 exam के लिए last date है 5 April 2026

Seats कितनी होती हैं?

RIMC में seats state-wise होती हैं। आमतौर पर एक state को एक seat मिलती है। ज़्यादा population वाले states जैसे UP, Maharashtra, Rajasthan को दो seats मिल सकती हैं।

हर session में पूरे देश से लगभग 25 बच्चे select होते हैं। यह competition बताता है कि preparation कितनी मज़बूत होनी चाहिए।

RIMC की fees कितनी है 2026 में?

CategoryAnnual FeeSecurity Deposit (Refundable)Total
General₹98,650₹50,000₹1,48,650
SC/ST₹81,850₹50,000₹1,31,850

Security deposit तब वापस मिलता है जब बच्चा college complete करता है।

Exam साल में कब-कब होता है?

RIMC entrance exam साल में दो बार होता है:

  • June exam → January session के लिए
  • December exam → July session के लिए

अगर बच्चा एक बार fail हो जाए, तो जब तक age limit पार नहीं होती, वो दोबारा try कर सकता है।

RIMC ke baad kya hota hai?

RIMC से निकलने के बाद ज़्यादातर cadets NDA (National Defence Academy ↗) में जाते हैं। वहाँ से Army, Navy या Air Force में officer बनते हैं।

जो NDA नहीं जाते, वो RIMC की strong academic background की वजह से किसी भी top college में admission ले सकते हैं।

RIMC और Sainik School में क्या फर्क है?

यह सवाल बहुत parents पूछते हैं।

RIMC 1922 में बनी, Sainik Schools 1961 के बाद। RIMC सिर्फ एक school है - Dehradun में। Sainik Schools पूरे देश में हैं।

RIMC में competition और training का level थोड़ा ऊँचा माना जाता है। Seats भी कम हैं। लेकिन दोनों का मकसद एक ही है - NDA के लिए बच्चों को तैयार करना।

अगर बच्चा RIMC नहीं निकाल पाता, तो AISSEE ↗ देकर Sainik School try कर सकता है।

तैयारी कैसे करें?

कुछ ज़रूरी बातें जो parents और बच्चों को ध्यान रखनी चाहिए:

Mathematics: Class 6 और 7 की NCERT पूरी तरह clear करें। Concepts पर focus करें, shortcuts पर नहीं।

English: Essay writing, letter writing और grammar - तीनों strong करें। Reading habit बनाएं।

GK: Indian history, geography, defence, current affairs, science - सब cover करें। Newspapers पढ़ने की आदत डालें।

Interview prep: बच्चे को daily बात करवाएं। News discuss करें। Confidence बनाएं।

Physical fitness: RIMC में physically fit बच्चे ज़्यादा successfully perform करते हैं। Medical में भी यही देखा जाता है।

Important Dates - June 2026 Exam (Quick Reference)

EventDate
Form submission last date (State Govt.)5 April 2026
Written Exam7 June 2026 (Sunday)
Viva Voceबाद में announce होगा
MedicalViva के बाद select हुए बच्चों का

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q: RIMC में directly apply कर सकते हैं क्या? नहीं। Form RIMC से मँगवाना होता है, लेकिन submit अपने State Government को करना होता है।

Q: क्या coaching ज़रूरी है? ज़रूरी नहीं, लेकिन competition को देखते हुए structured coaching और practice helpful रहती है।

Q: अगर पहली बार fail हो जाएं तो? Retry कर सकते हैं जब तक age limit पार न हो। साल में दो chances हैं।

Q: Rajasthan में RIMC के लिए कितनी seats हैं? Generally 1-2 seats per session। Competition बहुत tight है।

Q: RIMC hostel में रहना होता है क्या? हाँ, RIMC fully residential है।

Official website: rimc.gov.in | rimc.edu.in

यह जानकारी latest available data के आधार पर है। Form और dates के लिए हमेशा official website check करें।

Ready to Start Your Sainik School Journey?

Join thousands of students who have successfully cleared the Sainik School entrance exam with our expert guidance and comprehensive preparation materials.

LIVE DAILY PAN-INDIA BATCH

Sainik School Online Coaching

Live Classes 4:30 PM – 6:30 PM • AISSEE, RIMC, RMS • All Cities of India

Free Demo Class

Explore Our Cities

+91-8432545153 WhatsApp